फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 1000 करोड़ के एलयूसीसी घोटाले के खिलाफ प्रदर्शन, राष्ट्रपति से हस्तक्षेप की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली।
1000 करोड़ रुपये के एलयूसीसी घोटाले के विरोध में उत्तराखंड के लोगों ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया। श्रीनगर गढ़वाल से पदयात्रा कर दिल्ली पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने इस मामले में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से हस्तक्षेप की मांग की। प्रदर्शन का नेतृत्व सरस्वती देवी ने किया। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप भी मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि घोटाले में उत्तराखंड के कई भोले भाले नागरिकों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। प्रदर्शन के बाद प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से मुलाकात की और उनसे सहयोग की मांग की। हरीश रावत ने उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। वहीं, इस मौके पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से भी मांग की गई कि घोटाले से प्रभावित लोगों को आर्थिक सहायता दी जाए, ताकि वे नुकसान से उबर सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें