फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: डेटिंग एप से चला रहे थे समलैंगिक देह व्यापार का धंधा, लोगों को शिकार बना ऐंठते पैसे; चार गिरफ्तार

Fri, 26 May 2023 10:04 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुलिस ने बताया कि आरोपित डेटिंग एप के जरिए सेक्स चला रहे थे। इन लोगों के निशाने में समलैंगिक लोग होते थे। यह पार्टनर चयन करने के बाद उनसे मिलते थे। जिसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें उनके परीवार, दोस्तों को भेजने का ब्लैक मेल करते थे। इसके बाद उनसे पैसे की मांग करते थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण-पूर्वी जिला पुलिस ने दो समलैंगिक रैकेट का भांडाफोड किया है। इसमें तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। यह लोग सोशल मीडिया में ग्रींडर नामक एप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाते थे। पुलिस ने इनसे दो मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपित डेटिंग एप के जरिए समलैंगिक देह व्यापार चला रहे थे। इन लोगों के निशाने में समलैंगिक लोग होते थे। यह पार्टनर चयन करने के बाद उनसे मिलते थे। जिसके बाद उनकी अश्लील वीडियो बनाकर उन्हें उनके परीवार, दोस्तों को भेजने का ब्लैक मेल करते थे। इसके बाद उनसे पैसे की मांग करते थे। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक एक पीड़ित ने इसे लेकर शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसके बाद पुलिस ने योजना बनाकर उन्हें पकड़ा है। पीड़ित एप के माध्यम से राहुल नाम के शक्स से मुलाकात करने विनोभापुरी मेट्रो स्टेशन पहुंचा था और उसके बाद उससे जबरदस्ती कर उसके कपड़े निकालने की धमकी दी। इसके बाद उससे दो लाख रुपये ऑनलाइन न देने पर उसकी वीडियो को सोशल मीडिया में प्रसारित करने की धमकी दी थी। जिससे उनसे इस मामले को लेकर अमर कोलनी पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज करवाई।

दक्षिण-पूर्वी जिले के डिप्टी कमिश्नर राजेश देव ने बताया कि शिकायत मिलने के चार से पांच घंटे के भीतर तीनों आरोपितो की पहचान कर गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसमें लोनी गजियाबाद का रहने वाला 22 वर्षीय अरुण कुमार उर्फ छोटू, 24 वर्षीय विशाल कोहली व शाहबाद डेयरी का रहने वाले राजेश कुमार है। उन्होंने कहा कि इन्हें लेकर आगे की जांच जारी है। वहीं, दूसरा मामला इसी एप के जरिए एक अन्य पीड़ित निखिल नाम के व्यक्ति से मोहन स्टेट इलाके में मिला था। जिसके बाद वह उसकी बाइक पर सावर होकर एक कमरे में गया जहां तीन अन्य लोग वहां मौजूद थे। जिसके बाद उन्होंने चाकू की नोंक पर उसके साथ जबरदस्ती संबंध बनाए। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। इस मामले में पुलिस ने सरिता विहार के निवासी 21 वर्षीय अनुज बांडा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें