फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीवाले कृपया ध्यान दें!: संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक खुले रहेंगे, एमसीडी ने की घोषणा

Sat, 22 Feb 2025 08:43 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली वालों के लिए एमसीडी ने बड़ी घोषणा कर दी है। अगर आप दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में रहते हैं और आपने अभी तक संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया है तो ये खबर आपके लिए ही है। 
विज्ञापन
एमसीडी - फोटो : mcdonline.nic.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने घोषणा की है कि नागरिक निकाय के जोनल कार्यालयों व मुख्यालयों में संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक शनिवार को खुले रहेंगे।

विज्ञापन


इसका उद्देश्य संपत्ति-कर भुगतान को सुगम बनाना है। कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। जिससे करदाताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

एकअधिकारी के मुताबिक, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं को अपनी संपत्ति-कर रिटर्न भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।

एमसीडी ने बताया कि करदाताओं की सहायता के लिए कार्यालयों में उचित व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने सभी संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च की अंतिम तिथि से पहले अपने करों का भुगतान करें और अपनी रिटर्न दाखिल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें