दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) ने घोषणा की है कि नागरिक निकाय के जोनल कार्यालयों व मुख्यालयों में संपत्ति कर कार्यालय 31 मार्च तक शनिवार को खुले रहेंगे।
इसका उद्देश्य संपत्ति-कर भुगतान को सुगम बनाना है। कार्यालय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक खुले रहेंगे। जिससे करदाताओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।
एकअधिकारी के मुताबिक, यह निर्णय इसलिए लिया गया है ताकि संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं को अपनी संपत्ति-कर रिटर्न भरने के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
एमसीडी ने बताया कि करदाताओं की सहायता के लिए कार्यालयों में उचित व्यवस्था की गई है। नगर निगम ने सभी संपत्ति मालिकों और उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 31 मार्च की अंतिम तिथि से पहले अपने करों का भुगतान करें और अपनी रिटर्न दाखिल करें।