-विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए दोनों राष्ट्रनायकों के आदर्श और योगदान
पूर्वी दिल्ली। मयूर विहार-तीन स्थित विद्या बाल भवन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यार्थियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया। कक्षा तीसरी के विद्यार्थियों ने ‘आज के दिन दो फूल खिले थे’ विषय पर विशेष प्रार्थना सभा आयोजित की। प्रधानाचार्य डॉ. सतवीर शर्मा ने दोनों राष्ट्रनायकों को श्रद्धांजलि दी। विद्यार्थियों ने भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से गांधी व शास्त्री के जीवन, आदर्श और राष्ट्रसेवा में योगदान को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन और ईमानदारी अपनाने की प्रेरणा दी गई। संवाद