फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: जेएनयू में हॉस्टल आवंटन की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। जेएनयू में छात्रों को हॉस्टल और डॉरमेट्री आवंटन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नए सत्र में दाखिला लेने वाले यूजी और पीजी के छात्रों को हॉस्टल आवंटन का इंतजार था। चार अगस्त को जेएनयू में नए सत्र की शुरुआत हो गई थी। जेएनयू डीन छात्र कार्यालय ने यूजी के सभी वर्ग के 102 छात्रों के लिए डॉरमेट्री आवंटन की सूची जारी की है। छात्र को 20 अगस्त तक डॉरमेट्री में शिफ्ट होने के निर्देश दिए गए है। इसी तरह यूजी की 71 छात्राओं को भी डॉरमेट्री आवंटित करने के संबंध में सूची जारी की गई है। छात्राओं को 19 अगस्त तक डॉरमेट्री में शिफ्ट होने के निर्देश है। वहीं, पीजी के 250 छात्रों को भी हॉस्टल आवंटित करने के संबंध में सूची जारी की गई है। छात्रों को हॉस्टल में 18 अगस्त तक शिफ्ट होना होगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें