फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: आज युमाना बाजार में होगा इनामी दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती की गौरवशाली परंपरा को समर्पित विश्व चैंपियन दंड गुरु धर्मपाल यादव की स्मृति में रविवार को दिल्ली में भव्य इनामी दंगल का आयोजन किया जा रहा है। यह दंगल यमुना बाजार, गीता भवन के निकट होगा। आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए गुरुजन और नामी पहलवान भाग लेंगे, जिससे अखाड़ा संस्कृति और पारंपरिक कुश्ती का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। आयोजन समिति के अनुसार कार्यक्रम में राजनीतिक, सामाजिक और खेल जगत की कई प्रमुख हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। यमुना युवक केंद्र के महासचिव एवं दंगल संयोजक विजय शंकर चतुर्वेदी ने बताया कि आयोजन की सभी तैयारियां पूरी की गई है और अनुशासन व सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें