संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। द्वारका स्थित एक निजी स्कूल ने स्थानीय छात्रों के लिए अहम पहल की घोषणा की है। स्कूल ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान कक्षा 9वीं, 10वीं और 11वीं के छात्रों के लिए मुफ्त विशेष कक्षाएं आयोजित करेगा। यह निर्णय ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (एडीआरएफ) के अनुरोध को स्वीकार करते हुए लिया गया है। एडीआरएफ की उपाध्यक्ष कविता चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम 28 मई 2026 से 6 जून 2026 तक चलेगा। कक्षाएं प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 11 बजे तक आयोजित की जाएंगी।