फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Culture Award: कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल को मिलेगा इंटरनेशनल संस्कृति अवार्ड, जानें क्या वजह

Thu, 28 Mar 2024 07:40 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डीयू के कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीना चरांदा को इंटरनेशनल संस्कृति अवार्ड मिलने जा रहा है।  अवॉर्ड 2024 के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। जिनके पास 50 से ज्यादा महिलाओं के नामों की लिस्ट आई।
विज्ञापन
कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीना चरांदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल प्रो. मीना चरांदा को शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए वर्ष 2024 के इंटरनेशनल संस्कृति अवार्ड से नवाजा जाएगा।

विज्ञापन

सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी की ओर से यह अवार्ड उन्हें 30 मार्च को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में एक कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।

सोक्रेट्स सोशल रिसर्च यूनिवर्सिटी के चेयरमैन के. योगेश ने बताया कि इंटरनेशनल संस्कृति अवॉर्ड 2024 के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की गई थी। कमेटी के पास 50 से अधिक महिलाओं के नाम सामने आए।

कमेटी ने अंत में शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने व राजनीति विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट शोध कार्य करने पर कालिंदी कॉलेज की प्रिंसिपल के नाम को बेहतर पाया। प्रो. चरांदा पिछले दो दशक से अधिक समय से कालिंदी कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग में अध्यापन कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन


उन्होंने उत्तर प्रदेश की दलित विधानसभाओं के अध्ययन विषय पर दिल्ली यूनिवर्सिटी से पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। साथ ही इनकी उत्तर प्रदेश की विधानसभा में दलित विधायकों की भूमिका पर पुस्तक भी प्रकाशित हो चुकी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें