फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: टकराने के बाद चाकू मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में फरार चल रहे मुख्य आरोपी कृष्णा उर्फ साहिल (19) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल खून से सना चाकू भी बरामद किया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार है और एक नाबालिग को पकड़ा जा चुका था। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के साथ मामले में शामिल तीनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई पूरी हो गई है। सेंट्रल जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि 17 सितंबर की दोपहर शिकायतकर्ता आनंद पर्वत इलाके से पैदल गुजर रहा था। इसी दौरान उसका कंधा एक युवक से टकरा गया। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई और शिकायतकर्ता ने युवक को थप्पड़ मार दिया। आरोप है कि इसी बात का बदला लेने के लिए युवक शाम करीब 7:30 बजे अपने दो साथियों के साथ वापस आया। तीनों ने शिकायतकर्ता पर हमला कर दिया। इस दौरान कृष्णा उर्फ साहिल ने उसके पेट में चाकू मार दिया, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें