नई दिल्ली। रोहिणी स्थित सेक्टर-11 जापानी पार्क में श्री खाटू श्याम सेवा समिति की ओर से जेएमडी टेंट एसी पंडाल में आयोजित होने वाली सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा और जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। समिति के प्रधान विकास गर्ग ने बताया कि 1 सितंबर को सुबह 8:15 बजे सेक्टर-11 स्थित बालाजी मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी, जो विभिन्न मार्गों से होते हुए जापानी पार्क स्थित आयोजन स्थल पर पहुंचेगी। इसके बाद 1 से 7 सितंबर तक आचार्य मृदुल कृष्ण गोस्वामी श्रीमद्भागवत कथा का वाचन करेंगे। आयोजन समिति ने धर्मप्रेमी लोगों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की है।