नई दिल्ली। छठ महापर्व को लेकर दिल्ली नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली नगर निगम की स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा ने शनिवार को आईटीओ स्थित हाथी घाट पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने घाट पर साफ-सफाई, रोशनी और मच्छरों से बचाव के लिए किए जा रहे इंतजामों का निरीक्षण किया। साथ ही, अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी की जाएं। ब्यूरो