फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अदालत ने कहा फिर से कराओ मेड का पोस्टमार्टम

Sun, 02 Feb 2014 06:31 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले डीएलएफ फेस तीन में नौकरानी की संदिग्ध हालात में हुई मौत के मामले में चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट की अदालत ने शनिवार को मामले की जानकारी लेने के बाद दुबारा से पोस्टमार्टम कराने का आदेश दिया है।
विज्ञापन


डीएलएफ फेस तीन चौकी की पुलिस ने शव को दुबारा पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेज रही है।

डीएलएफ फेस तीन में 15-9 नंबर कोठी में रहने वाली नाबालिग नौकरानी के तीन दिन पहले संदिग्ध हालात में मिले शव की जांच में नया मोड़ आ गया है।

यह भी पढ़ें: नाबालिग नौकरानी की मौत पर बवाल, हंगामा

सीजीएम राजेश शर्मा की अदालत ने शनिवार को पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद पुलिस को आदेश दिया कि वह दुबारा से पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक में कराए।

पुलिस इस मामले में कोठी मालिक विजय वेरी और उसके दो बेटों के खिलाफ हत्या व दुष्कर्म का मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

वकील राजेंद्र पाठक का कहना है कि अदालत के आदेश पर पुलिस दुबारा से पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें