फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: डाक कर्मचारी करेंगे राष्ट्रव्यापी आंदोलन ृ

विज्ञापन
विज्ञापन
20 जुलाई से शुरू होगा चरणबद्ध संघर्ष
विज्ञापन




संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ ने कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों और विभागीय नीतियों के संबंध में राष्ट्रव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इसे लेकर राजधानी के प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में चर्चा का आयोजन किया गया। इस दौरान महासचिव अनंत कुमार पाल ने बताया, कि अपनी मांगों के समर्थन में 20 से 27 जुलाई तक कर्मचारी काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। इसके बाद 28 जुलाई को मंडलीय कार्यालयों के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। 5 अगस्त को एक दिवसीय हड़ताल का कार्यक्रम प्रस्तावित है। उन्होंने कहा, कि यदि मांगों के संबंध में सकारात्मक पहल नहीं होती है तो 18 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने पर भी विचार किया जाएगा। महासंघ की प्रमुख मांगों में कार्य से जुड़े लक्ष्यों की समीक्षा, रेल डाक सेवा से संबंधित व्यवस्थाओं पर पुनर्विचार, रिक्त पदों की शीघ्र पूर्ति, मेल मोटर सेवा और सिविल विंग के पदों का संरक्षण, विभिन्न संवर्गों के विलय पर कर्मचारियों से व्यापक परामर्श, पूर्व सैनिक कर्मचारियों के वेतन संबंधी मामलों का समाधान और मृतक आश्रितों को शीघ्र नियुक्ति प्रदान करना शामिल है। इस दौरान भारतीय पोस्टल इम्प्लॉइज एसोसिएशन के महासचिव ख्याली राम शर्मा, भारतीय रेलवे मेल सेवा क्लास-III के महासचिव राजेश कुमार और भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारी संघके महासचिव दिनेश कुमार राय शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें