दिल्ली में शनिवार को कोविड-19 का पॉजिटिव रेट 7.80 रहा, जबकि 6 लोगों की इससे मौत हो गई। बीते 24 घंटे में राजधानी में 8544 लोगों का कोविड टेस्ट किया गया, जिनमें से 666 लोग पॉजिटिव पाए गए। वहीं, 1450 लोग कोविड महामारी को मात देकर अस्पतालों से अपने घर वापस लौट गए। दिल्ली में अब तक कुल 1929507 लोग कोरोना की चपेट में आए हैं, जबकि अब तक कुल 26249 लोगों की कोरोना वायरस की चपेट में आने से जान चली गई। वहीं, अब तक 1898541 लोग कोविड-19 चपेट में आने के बाद ठीक हो चुके हैं।