जगजीत नगर तीसरे पुश्ते में सफाई व्यवस्था बेहद खराब है। नाले में ऊपर तक कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक की पन्नियां और गंदगी जमा है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। संबंधित विभागों को नाले की मशीनों से सफाई करवानी चाहिए ताकि मानसून में जलभराव का संकट पैदा न हो। -नवीन गर्ग, जगजीत नगर