पूर्वी दिल्ली। शकरपुर स्थित मदर डेयरी रोड के किनारे बना सार्वजनिक शौचालय बदहाली का शिकार है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से सफाई न होने के कारण शौचालय का गंदा पानी और मल सड़क पर बह रहा है, जिससे आसपास के क्षेत्र में दुर्गंध फैली हुई है। राहगीरों और दुकानदारों का कहना है कि गंदगी के कारण उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी मोहित ने बताया कि दुर्गंध और अस्वच्छता से संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। वहीं, शंकर ने नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने की मांग की है। संवाद