दिल्लीवासियों की सांसों पर संकट पहले से ही बरकरार है। वहीं यमुना नदी में जहरीले झागों की वजह से एक बार फिर से प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। शुक्रवार को कालिंदी कुंज में यमुना नदी में सफेद झाग पानी पर तैरते हुए दिख रहे हैं। दिवाली के बाद अब छठ पर्व को मनाने के लिए दिल्ली में जोरों पर तैयारी चल रही है।
बीते सप्ताह
कालिंदी कुंज में यमुना नदी में जहरीला झाग तैरते दिखे थे तो यमुना में प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी ने भाजपा के विरोध प्रदर्शन करने पर हमला बोला। आप नेता सत्येंद्र जैन ने कहा था कि नदी में बहने वाला औद्योगिक कचरा दिल्ली से नहीं आता है, राष्ट्रीय राजधानी में कोई जल प्रदूषणकारी उद्योग नहीं हैं। जैन ने दावा किया कि यमुना में औद्योगिक कचरा हरियाणा और उत्तर प्रदेश से आता है।