फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: शिवलिंग के आकार के फव्वारों पर AAP-BJP में तकरार, आप नेता संजय सिंह बोले- शिवलिंग का हुआ है अपमान

Thu, 31 Aug 2023 12:23 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर धौलाकुआं रास्ते में शिवलिंग आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। इन शिवलिंग के आकार के फव्वारों को लेकर सियासत शुरू हो गई है।
विज्ञापन
शिवलिंग के आकार के फव्वारे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर धौलाकुआं रास्ते में शिवलिंग आकार के फव्वारे लगाए गए हैं। इन शिवलिंग के आकार के फव्वारों को लेकर सियासत शुरू हो गई है। आम आदमी पार्टी ने इसपर एतराज जताया है। आम आदमी पार्टी ने कहा कि शिवलिंग सजावट के लिए नहीं है, इसकी पूजा होती है। केंद्र सरकार और एलजी ने धर्म का अपमान किया है।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी (आप) के नेता संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'मोदी जी के नेतृत्व में शिवलिंग का अपमान किया गया और भाजपाई पीएम की तारीफ कर रहे हैं। दिल्ली के LG शिवलिंग का अनादर करके वाहवाही लूट रहे हैं। BJP को देश से माफी मांगनी चाहिये एलजी पर कार्रवाई करो'।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें