फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पांच दिन घर-घर जाकर बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
-28 जून से पल्स पोलियो टीकाकरण को लेकर चलेगा सघन अभियान
विज्ञापन


नई दिल्ली। पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए 28 जून को पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा। राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस के तहत 28 जून को बूथो पर बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जिसके बाद अगले पांच दिनों तक स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर बच्चों को दवा देंगे जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएं। इस संबंध में स्वास्थ्य सेवा महानिदेशालय ने आदेश जारी किया है। इसके अनुसार जिला स्वास्थ्य समिति ने स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारियों, सुपरवाइजरों, टीकाकरण कर्मियों और संबंधित स्टाफ को अभियान के प्रभावी संचालन के निर्देश दिए हैं। आदेश के अनुसार अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंच सुनिश्चित करना और शत प्रतिशत टीकाकरण कवरेज हासिल करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें