शाहदरा जिला पुलिस ने चार किलोमीटर तक पीछा कर झपटमार को पकड़ा। मंगलवार शाम चार बजे के करीब एक महिला से बदमाशों ने पर्स झपट लिया था। पास खड़े पुलिस कर्मी ने बाइक से बदमाशों का चार किलोमीटर तक पीछा कर दबोचा।