फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगेस्टर मनजीत महाल को प्रोडक्शन वारंट पर लाएगी पुलिस, जेल से व्यापारी को दी थी धमकी

Sat, 15 Jul 2017 07:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
सांकेत‌िक च‌ित्र
विज्ञापन
गुरुग्राम के भोंड़सी जेल में बैठ कर गैंगेस्टर मनजीत की ओर से धमकी देने के मामले को जिले की पुलिस ने गंभीरता से लिया है। पुलिस इस मामले की तह तक जाने के  लिए गैंगेस्टर को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


इसके लिए क्राइम ब्रांच सेक्टर-46 ने कोर्ट में प्रोडक्शन वारंट पर लाने के लिए  कोर्ट में अर्जी दी है। इसी मामले में पुलिस ने अपराध शाखा में रहे एक सहायक उपनिरीक्षक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध, सुमित कुमार के मुताबिक गैंगेस्टर मनजीत महाल को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए अदालत में याचिका अर्जी दी गई है। जेल से लाने के बाद गैंगेस्टर से पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


जांच का विषय यह कि गैंगेस्टर को धमकी देने के लिए जेल में मोबाइल कहां से मिला। वहीं इस मामले के दूसरे आरोपियों से उसके क्या संबंध हैं। बताया जा रहा है कि गैंगेस्टर ने अपराध शाखा में पहले तैनात रहे एएसआई के कहने पर धमकी दी थी।

बता दें कि 12 जुलाई को गैंगेस्टर ने वजीराबाद निवासी राकेश को फोन पर धमकी देते हुए पांच सौ वर्ग फुट जमीन को खाली करने को कहा था। ऐसा न करने पर उसने जान से मारने की धमकी दी थी।

इस जमीन को लेकर जगदीश आनंद के बीच झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में राकेश के शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए एक आरोपी सुरेंद्र को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें