फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: पुलिस की सतर्कता ने बुजुर्ग को साइबर ठगी से बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आईएफएसओ यूनिट ने डिजिटल अरेस्ट के नाम पर हो रही साइबर ठगी से पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी निवासी एक बुजुर्ग को बचाया। पुलिस उपायुक्त अनेश रॉय ने बताया कि 20 सितंबर को 67.30 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। आईएफएसओ टीम ने रकम के मनी ट्रेल का विश्लेषण किया। कर्नाटक के नागोरी की एक निजी कंपनी का एक्सिस बैंक खाता म्यूल अकाउंट निकला। इसमें साउथ इंडियन बैंक के बचत खाते से रकम आई थी। पुलिस को आशंका थी कि खाताधारक को ठगी की जानकारी नहीं। जांच में यह खाता जनकपुरी के बुजुर्ग का निकला, जो अकेले और परेशान थे। जनकपुरी थाना पुलिस ने बीट कांस्टेबल आरके मीणा के साथ मिलकर उन्हें मदद दी। बुजुर्ग की शिकायत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर दर्ज हुई। इसके बाद ई-एफआईआर दर्ज कर ठगी की रकम होल्ड कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें