फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी पुलिस बनी फरिश्ता: फंदे पर लटके युवक को खाकी ने बचाया, करीब सात मिनट के अंदर घटनास्थल पर पहुंची टीम

Wed, 30 Aug 2023 11:28 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दादरी (संवाद)

सार

पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी है। आए दिन पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता हैं। बुधवार को भी पत्नी से मारपीट करने लगा था।
विज्ञापन
युवक को पुलिस ने बचाया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले की दादरी कोतवाली पुलिस ने बुधवार को एक युवक की जान बचा ली। युवक फंदा लगाकर लटक गया था। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर कमरे में लटके युवक को फंदे से उतारा और अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। पुलिस ने बताया कि युवक शराब पीने का आदी है। आए दिन पत्नी से झगड़ा और मारपीट करता हैं। बुधवार को भी पत्नी से मारपीट करने लगा। विरोध करने पर खुदकुशी करने की धमकी देकर दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने सात मिनट के भीतर मौके पर पहुंचकर युवक की जान बचा ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें