फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकी में मनाई शादी की सालगिरह: पुलिस ने कटवाया केक, पांच साल पहले हुआ था विवाह; वजह जानकर हो जाएंगे हैरान

Thu, 22 Jun 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, दनकौर (ग्रेटर नोएडा)

सार

पुलिस ने चौकी में ही केक मंगाकर उसको दोनों से कटवाकर। शादी सालगिरह की बधाई भी दी। साथ ही इस दौरान दंपती ने पुलिस से आगे विवाद नहीं करने की बात कही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में स्थित मंडी श्याम नगर कस्बे में शादी सालगिरह के दिन गुरुवार को एक दंपती के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक दोनों को पहुंचना पड़ गया। बाद में पुलिस ने दोनों का चौकी में समझाकर उनका समझौता भी कराया। साथ ही पुलिस ने चौकी में ही केक कटवाकर दोनों को शादी की सालगिरह की बधाई देते हुए परिवार को टूटने से बचाया।

विज्ञापन
Trending Videos

कस्बे में रहने वाले एक दंपती की पांच साल पहले शादी हुई थी। गुरुवार को दोनों की शादी सालगिरह थी। जिनका सुबह किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी ने पास में स्थित पुलिस चौकी पर जाकर मामले की शिकायत की। जिसके आधार पर पुलिस ने पति को भी चौकी पर बुलाया। पुलिस ने जब दोनों को आमने-सामने बैठाकर बातचीत की तो पता चला कि छोटी बात को लेकर दोनों के बीच मतभेद है। साथ ही दोनों की आज शादी सालगिरह भी है। जिसके बाद करीब तीन घंटे तक पुलिस ने दोनों को काफी समझाया और उसके बाद उनका समझौता हो गया। 
विज्ञापन

जिसके बाद पुलिस ने चौकी में ही केक मंगाकर उसको दोनों से कटवाकर। शादी सालगिरह की बधाई भी दी। साथ ही इस दौरान दंपती ने पुलिस से आगे विवाद नहीं करने की बात कही है। कोतवाली प्रभारी दनकौर संजय सिंह का कहना है कई घंटे की मशक्कत के बाद परिवार को टूटने से बचाया है। जिसके बाद दोनों हंसी खुशी अपने घर परिजनों के साथ चले गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें