फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिंकी हत्याकांड का खुलासा: महिला बोली- ननद पड़ी थी भाई के पीछे, परेशान होकर रची साजिश, भाई-जीजा के साथ ली जान

Tue, 22 Aug 2023 11:01 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी उसके भाई के पीछे पड़ी हुई थी। उस पर शादी करने और उसके साथ रहने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतारने की साजिश रची।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

20 अगस्त को वेव सिटी क्षेत्र में रजवाहे में मिले पिंकी (42) के शव के मामले का वेव सिटी पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पिंकी बुलंदशहर के चोला के भिरौडी की रहने वाली थी। पिंकी की हत्या उसकी भाभी सुमन ने अपने भाई नन्हे उर्फ बृजेश, जीजा राकेश यादव और राकेश के बुआ के लड़के मनोज यादव के साथ मिलकर हत्या की थी। सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी उसके भाई के पीछे पड़ी हुई थी। उस पर शादी करने और उसके साथ रहने का दबाव बनाकर ब्लैकमेल कर रही थी। परेशान होकर उन्होंने उसे रास्ते से हटाने के लिए मौत के घाट उतारने की साजिश रची। पूरी साजिश सुमन ने रची। पुलिस ने अलीगढ़ के पनहैरा निवासी सुमन और गौतमबुद्धनगर क सेक्टर-63 के गांव बाजिदपुर निवासी उसके जीजा राकेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है। मनोज और नन्हे की तलाश कर रही है।

विज्ञापन

डीसीपी ग्रामीण विवेक यादव ने बताया कि पिंकी कई साल से अपने पति सौरभ अग्रवाल से अलग रह रही थी। हाल में भाई के साथ गढ़ी चौखंडी में रह रही थी। पिंकी का भाई डिंपल गुप्ता गौतमबुद्धनगर के गांव बाजिदपुर सेक्टर-63 में राकेश यादव के यहां ट्रैक्टर चलाता था। वहीं से वह राकेश की साली के संपर्क में आया और उसने 12 साल पहले अलीगढ़ के गांव पनहैरा निवासी सुमन यादव से प्रेम विवाह कर लिया। पूछताछ में सुमन ने बताया कि उसकी ननद पिंकी का संपर्क उनके भाई नन्हे से हो गया। नन्हे की पत्नी की मौत हो चुकी है। उनका एक बेटा है। सुमन ने बताया कि पिंकी के नन्हे से अवैध संबंध हो गए थे। पिंकी उस पर शादी करने का दबाव बनाने लगी और ब्लैकमेल करने लगी थी। इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन

अलग किराये का कमरा दिलाने के बहाने ले जाकर की हत्या
पूछताछ में पता चला कि साजिश के तहत 19 अगस्त को सुमन पिंकी को डासना में अलग किराये का कमरा दिलाने के लिए राकेश, मनोज और नन्हे के साथ कार में ले गई। वहां कमरा दिखाने के बाद सुमन ने राकेश, मनोज और नन्हे से खाना लाने के लिए कहा। इतने सुमन और पिंकी वहीं रहीं। उनके वापस आने पर सुमन पिंकी को कार में फिर से ले गई और रास्ते में कोल्डड्रिंक में नींद की गोलियां दे दी। पिंकी के बेसुध होने पर वे उसे रजवाहे में ले गए और वहां बहते पानी में डूबा कर उसकी हत्या कर दी और उसे वहीं छोड़ दिया था। डीसीपी ने बताया कि पिंकी के कपड़ों में रखी एक पर्ची पर लिखे मोबाइल नंबरों से घटना का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें