नई दिल्ली। आनंद पर्वत थाना पुलिस ने ट्यूशन से बचने के लिए घर से भागे नौ साल के बच्चे को दो घंटे के भीतर सुरक्षित बरामद किया। 12 अगस्त की सुबह 7:40 बजे आनंद पर्वत थाने में बच्चे के लापता होने की सूचना मिली। पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह ने बताया कि पिता ने आशंका जताई थी कि बच्चा अपने पैतृक गांव छपरा जाने के लिए निकला होगा। पुलिस ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से बच्चे को सुरक्षित बरामद कर परिजनों को सौंप दिया। संवाद