फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: धारा 163 को साधने में नाकाम रही पुलिस, हिंसक हुआ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
-एक माह से चल रहा प्रदर्शन ससंद सत्र के पहले दिन हुआ उग्र, कई घंटों तक बंधक की स्थिति में रहा नई दिल्ली जिला
विज्ञापन


-अति सुरक्षित स्थानों, रायसीना मार्ग, संसद मार्ग समेत कई जगहाें पर जमकर हुआ लाठीचार्ज और पत्थरबाजी

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
करीब एक महीने से जंतर-मंतर पर चल रहा काकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का प्रदर्शन सोमवार को संसद मार्च में हिंसक हो गया। धारा 163 लागू होने और बहुस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद प्रदर्शनकारी पुलिस के कई बैरिकेड तोड़ते हुए संसद भवन के नजदीक तक पहुंच गए। सुबह से शाम तक करीब नौ घंटे तक नई दिल्ली का सबसे सुरक्षित इलाका तनाव और हिंसा की चपेट में रहा। कनाट प्लेस, संसद मार्ग, जनपथ, रायसीना मार्ग और आसपास के इलाकों में पुलिस तथा प्रदर्शनकारियों के बीच कई दौर की झड़प, लाठीचार्ज और पथराव हुआ। हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को बार-बार आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। दोपहर करीब 12:30 बजे प्रदर्शनकारी रायसीना मार्ग के रास्ते संसद भवन के नजदीक पहुंच गए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस का सहारा लिया, बावजूद इसके भीड़ को पूरी तरह शांत नहीं किया जा सका। दोपहर बाद संसद मार्ग पर हालात और बिगड़ गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें