फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: प्रतिबंधित चीनी मांझे पर पुलिस का शिकंजा, दो दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पूर्वी दिल्ली।
ज्योति नगर और नंद नगरी थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में प्रतिबंधित चीना मांझे की 84 रोल बरामद किया गए है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया कि चार अगस्त को ज्योति नगर थाना क्षेत्र में गश्त के दौरान टीम को अशोक नगर इलाके में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री की सूचना मिली थी। आरोपी की पहचान ऋषभ जैन (24) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दूसरी ओर नंद नगरी थाना पुलिस को शाह डेयरी वाली गली में चीनी मांझा बेचे जाने की सूचना मिली। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक दुकान पर छापा मारकर चार रोल प्रतिबंधित मांझा बरामद किए। इस मामले में आमिर खान (32) को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें