फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: नशे के खिलाफ अभियान में मांगा पुलिस का सहयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। पालम 360 खाप पंचायत के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी ने दिल्ली के पुलिस आयुक्त अनुराग कुमार से मुलाकातकर राजधानी में नशे की बढ़ती समस्या और ग्रामीण इलाकों से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए खाप पंचायत के साथ मिलकर नशा विरोधी अभियान चलाने में दिल्ली पुलिस से सहयोग मांगा। सोलंकी ने कहा कि नशे की समस्या का सबसे ज्यादा असर युवाओं पर पड़ रहा है। झुग्गियों और अनाधिकृत कॉलोनियों में रहने वाले कई युवा भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि पालम 360 खाप पंचायत पहले भी द्वारका जिले में दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर नशे के खिलाफ अभियान चला चुकी है। इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें