फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: एक करोड़ से ज्यादा की हेरोइन के साथ युवक दबोचा, पिस्टल और कारतूस बरामद: पुलिस को ऐसे मिला था सुराग

Wed, 05 Mar 2025 10:01 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली के आनंद विहार इलाके की पुलिस ने एक युवक को हेरोइन के साथ पकड़ा है। पूर्व नेता के पास से पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद हुए हैं। आरोपी को लीला होटल के पास से गिरफ्तार किया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आनंद विहार थाना पुलिस ने 1.10 करोड़ की हेरोइन के साथ मो. आसिफ चौधरी (33) को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 461 ग्राम हेरोइन के अलावा पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए हैं। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के फैज ने आसिफ को हेरोइन मुहैया करवाई थी। पुलिस फैज की तलाश कर रही है। इसके अलावा पिस्टल व कारतूस देने वाले आरोपी का भी पुलिस पता लगा रही है।

विज्ञापन


शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि होटल लीला, आनंद विहार के पास एक युवक हेरोइन की सप्लाई करने आएगा। मौके पर पुलिस ने घेराबंदी कर दी।

इस बीच आसिफ लग्जरी कार में वहां पहुंचा। तलाशी के दौरान कार से हेरोइन, पिस्टल और कारतूस बरामद हुए। आसिफ ने बताया कि हेरोइन की किसी को देने आया था । पुलिस ने उसकी कार भी जब्त कर ली है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें