शाहदरा जिला के आनंद विहार इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट का धंधा चलाया जा रहा है। सूचना के बाद पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर कर दो महिलाओं को हिरासत में लिया। बाद में 20 और 36 साल की दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर इनके खिलाफ सेक्स रैकेट चलाने का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पुलिस इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि यह अवैध धंधा कब से चल रहा था। वहीं पुलिस ने दिल्ली नगर निग और एसडीएम को पत्र लिखकर स्पा सेंटर को सील करने की कार्रवाई का भी आग्रह किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर इस रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, उनका पता लगाने का प्रयास कर रही है।
शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त रोहित मीणा ने बताया कि बृहस्पतिवार को उनकी टीम को सूचना मिली कि आनंद विहार कम्युनिटी सेंटर में स्पा सेंटर की आड़ में जिस्मफरोशी का धंधा किया जा रहा है। जानकारी जुटाने के बाद पुलिस की टीम ने एक सोनू नामक एक नकली ग्राहक को वहां भेजा।
बातचीत होने के बाद सौदा तय हो गया। इसके बाद नकली ग्राहक ने तय रकम अदा कर दी। 36 साल की महिला ने 20 साल की लड़की को उसके साथ भेज दिया। नकली ग्राहक ने इशारा कर दिया। इसके बाद पुलिस ने वहां छापेमारी कर दोनों महिलाओं को दबोच लिया। इसके खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।