फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: 14 पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार, देश में 2000 से ज्यादा हथियारों की कर चुका सप्लाई

Wed, 12 Jul 2023 09:57 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अभी तक पूरे देश में बदमाशों को 2000 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। 
विज्ञापन
arrest symbol - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने देशभर में हथियारों की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के एक बदमाश मध्यप्रदेश निवासी धारा सिंह (55) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11 उच्च गुणवत्ता वाली अर्ध-स्वचालित तीन सिंगल-शॉट पिस्तौल बरामद की हैं। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि वह अभी तक पूरे देश में बदमाशों को 2000 से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। 

विज्ञापन


स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह की टीम ने वर्ष 2022-23 में अवैध हथियार तस्कर फाजिल्का, पंजाब निवासी मनप्रीत उर्फ मणि, बागपत, यूपी निवासी दिलशाद, मेरठ, उत्तर प्रदेश निवासी मांगेराम और देवास मध्यप्रदेश निवासी दाउद को पकड़ा था। इसके बाद इंस्पेक्टर मनेंद्र सिंह, सुनील, नीरज कुमार व सोमिल की टीम को अवैध हथियार तस्करों के इस नेटवर्क को खत्म करने के लिए कहा गया। एसीपी संजय दत्त व सुनील कुमार की देखरेख में पुलिस टीम ने धौला कुंआ के पास रिंग रोड पर घेराबंदी कर धारा सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता लगा कि इस गिरोह को पवन नाम का अवैध हथियार तस्कर चला रहा था। आरोपी के नौ बच्चे हैं। यह शुरुआत में कटलरी पेंटिंग के काम करता था। ये पिछले 12 वर्षों में दो हजार से ज्यादा अवैध हथियार सप्लाई कर चुका है। आरोपी मध्यप्रदेश में स्थानीय निर्माताओं से आग्नेयास्त्र और गोला-बारूद खरीदता था और दिल्ली/एनसीआर, राजस्थान, एमपी और महाराष्ट्र में विभिन्न गिरोहों को आपूर्ति करता था।

दिल्ली-एनसीआर में हथियार सप्लाई करने वाला गिरफ्तार
मेरठ से हथियार लाकर दिल्ली और एनसीआर के सक्रिय बदमाशों को सप्लाई करने वाले एक बदमाश को द्वारका पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसकी निशानदेही पर मेरठ के उन दो सप्लायरों को भी पकड़ा है, जिनसे आरोपी हथियार लेकर आता था। इनके कब्जे से पुलिस ने 14 पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस से बचने के लिए बदमाश बस से हथियारों की खेप लेकर आता था। पुलिस उससे पूछताछ में जुटी है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सूचना मिली कि किराड़ी सुलेमान नगर निवासी सोनू मेरठ से हथियार और कारतूस लाकर गैंगस्टरों को देता है। 27 जून को पुलिस को पता चला कि सोनू हथियारों की खेप लेकर उत्तम नगर टर्मिनल के पास नाला रोड पर आएगा। इस सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने नौ पिस्टल और तीन कारतूस बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने बताया कि वह मेरठ के मवी मीरा गांव निवासी मोनू से हथियार खरीदता है। पुलिस ने सोनू को रिमांड पर लेने के बाद यूपी के अलग अलग जगहों पर दबिश दी। पुलिस टीम ने एक जुलाई को मोनू को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें