फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : पूर्वी दिल्ली में मिला एचआईवी संक्रमित चीनी नागरिक, पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

Sun, 14 Jul 2024 06:14 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली

सार

आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से  रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के शकरपुर थाना पुलिस ने इलाके में अवैध रूप से रह रहे एक चीनी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय यू जिया के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक वह एचआईवी संक्रमित है। उसका दिल्ली के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके चलते ही वह यहां अवैध रूप से  रह रहा था। आरोपी को अदालत के सामने बुधवार को पेश कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शकरपुर थाना पुलिस को इलाके के सुंदर ब्लॉक की गली संख्या एक में कुत्ते को लेकर शुरु हुए एक झगड़े की सूचना मिली। मामले की छानबीन में पुलिस को पता चला कि एक चीनी नागरिक अवैध रूप से यहां रह रहा है। इसके चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। 

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह साल 2020 में इलाज के लिए भारत में आया था, क्योंकि वह एचआईवी संक्रमित है। दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है, लेकिन वीजा खत्म हो जाने के बाद भी वह यहीं रहकर इलाज करा रहा था। पुलिस को आरोपी के पास से एक चीनी पासपोर्ट भी मिला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें