दक्षिण जिले की कोटला मुबारकपुर थाना पुलिस ने शोरूम से एक करोड़ कैश लेकर भागने वाले कर्मचारी को उसके तीन साथियों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 94 लाख रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।