दिल्ली के गोकलपुरी इलाके में एक युवक की गला रेतकर हत्या करने वाले बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश के पैर में गोली लगी है। बदमाश की पहचान गोकलपुर गांव निवासी रवि उर्फ रिंकू के रूप में हुई है। रवि पर पहले से तीन हत्या समेत सात मामले दर्ज हैं। पुलिस इस मामले में भूपेंद्र, रवि और नीरज को गिरफ्तार कर चुकी है। बदमाशों ने शनिवार को नीरज अरोड़ा नाम के युवक की गला रेतकर हत्या कर दी थी।