फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Crime News: स्पाई कैमरे से बाजार में महिला का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी पायलट किशनगढ़ से गिरफ्तार

Fri, 05 Sep 2025 11:15 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने किशनगढ़ इलाके में एक महिला से छेड़छाड़ और हिडन कैमरे से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी से लाइटर के आकार का स्पाई कैमरा बरामद किया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के किशनगढ़ इलाके से एक सनसनीखेज मामले का खुलासा हुआ है। जहां पुलिस ने एक निजी एयरलाइन के पायलट को छेड़छाड़ और आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मोहित प्रियदर्शी के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के आगरा का रहने वाला है। पुलिस को उसके पास से एक लाइटर जैसा हिडन स्पाई कैमरा मिला है। 

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक,  बीती 30 अगस्त की रात करीब 10:20 बजे  किशनगढ़ गांव की रहने वाली एक महिला ने शनि बाजार में एक अज्ञात व्यक्ति को लाइटर के आकार के डिवाइस से आपत्तिजनक वीडियो रिकॉर्ड करते हुए देखा। महिला की शिकायत पर किशनगढ़ थाना पुलिस ने केस दर्ज किया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं। 

पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की और संदिग्ध की तस्वीर को प्रसारित किया। स्थानीय बीट स्टाफ और गुप्त सूत्रों की मदद से खुफिया जानकारी जुटाई गई, जिसके आधार पर मोहित प्रियदर्शी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार किया और बताया कि वह व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए इस तरह के वीडियो बनाता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें