दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए कुख्यात हिंमाशु भाऊ गैंग के एक बदमाश आशीष उर्फ डॉन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आशीष जो बाहरी जिले के दो मामलों सहित कुल चार आपराधिक मामलों में वांछित था, पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आशीष के कब्जे से एक अवैध .32 बोर की सेमी-ऑटोमेटिक पिस्टल और दो खाली कारतूस बरामद किए हैं।