फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कार की टक्कर से टूटा खंबा, बिजली बाधित

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। मौजपुर-बाबरपुर रोड पर मंगलवार तड़के तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खंभा टूट गया और इलाके की बिजली आपूर्ति काफी देर तक बाधित रही। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा मंगलवार सुबह करीब चार बजे बाबरपुर इलाके में हुआ। कार तेज रफ्तार में सड़क से गुजर रही थी। इसी दौरान चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और कार सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकरा गई। सुबह के समय लोगों को बिजली आपूर्ति बाधित रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने के बाद संबंधित विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त खंभे व बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने का काम शुरू किया। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें