नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने रविवार को गोल मार्केट स्थित एनपी बंगाली गर्ल्स स्कूल के लॉन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात की 100वीं कड़ी लाइव दिखाई। इस दौरान एनडीएमसी के सफाई सेवक, माली, बेलदार और अन्य कर्मचारियों समेत करीब तीन हजार कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री की मन की बात सुनी।
इस अवसर पर केंद्रीय संस्कृति और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी, राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष एम वेंकटेशन, उपाध्यक्ष अंजना पंवार, सदस्य डा. पीपी वावा, एनडीएमसी के अध्यक्ष अमित यादव, सदस्य कुलजीत चहल, विशाखा शैलानी, सचिव अंकिता चक्रवर्ती के अलावा के विभिन्न विभागाध्यक्ष और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित हुए।
दरअसल प्रधानमंत्री हर महीने के आखिरी रविवार को सुबह 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो पर इस कार्यक्रम के तहत राष्ट्र को संबोधित करते हैं। उन्होंने तीन अक्तूबर 2014 को यह कार्यक्रम शुरू किया था। इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रधानमंत्री की आवाज में विचारों को आम जनता तक पहुंचाना है।