फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा- आज रोजाना हो रहे 5 लाख कोरोना टेस्ट, 10 लाख का है लक्ष्य

Mon, 27 Jul 2020 05:43 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
पीएम मोदी ने किया कोरोना जांच के लिए आधुनिक लैब का उद्घाटन - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई स्थित कोरोना जांच के लिए अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन किया। यहां प्रतिदिन जांच की क्षमता 6000 तय की गई है।  नोएडा सेक्टर-39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम एवं शोध संस्थान (एनआईसीपीआर) में बनी कोरोना जांच की लैब अति आधुनिक होगी। यहां 12 आरटीपीसीआर मशीनें लगाई जाएंगी। वहीं, 4 आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीनें भी लगेंगी। इस मौके पर पीएम मोदी ने कई महत्वपूर्ण बातें कहीं, पढ़ें उनकी खास बातें...

  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में और ताकत मिलने वाली है।
  • दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, कोलकाता आर्थिक गतिविधियों के भी बड़े सेंटर हैं, अब तीनों जगह देश की उपलब्ध जांच क्षमता में 10 हजार टेस्ट की क्षमता और जुड़ने जा रही है।
  • एक अच्छी बात ये है कि यह लैब कोरोना टेस्टिंग तक सीमित नहीं रहने वाली है।
  • भविष्य में हेपिटाइटिस बी और सी समेत अनेक बीमारियों की टेस्टिंग के लिए इन लैब में सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
  • इसके लिए आईसीएमआर से जुड़े साथियों को भी मैं बधाई देता हूं।
  • देश में जिस तरह सही समय पर सही फैसले लिए गए कि भारत अन्य देशों के मुकाबले काफी संभली हुई स्थिति में है।
  • आज हमारे देश में कोरोना से होने वाली मृत्यु भी काफी कम है।
  • हमारे यहां रिकवरी रेट भी बहुत अच्छा है जिसमें दिनोंदिन सुधार हो रहा है।
  • आज देश में कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या 10 लाख के करीब होने वाली है।
  • देश में तेजी से कोरोना से लड़ने 15 हजार करोड़ के पैकेज का एलान कर दिया था।
  • भारत ने टेस्टिंग, ट्रैकिंग और अपनी क्षमताओं का विस्तार तेजी से किया।
  • आज देश में 11 लाख से ज्यादा कोविड आइसोलेशन बेड हैं।
  • आज करीब 1300 लैब काम कर रहे हैं।
  • आज 5 लाख से ज्यादा टेस्ट हर रोज हो रहे हैं।
  • आने वाले दिनों में टेस्ट को 10 लाख प्रतिदिन करने की कोशिश हो रही है।
  • आज हर कोई एक ही संकल्प से जुड़ा है और वो है एक-एक जीवन को बचाना।
  • इस प्रयास ने हैरतंगेज परिणाम दिए हैं। इसे लेकर भारत ने जो किया जैसे पीपीई किट बनाने का काम। आज भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा पीपीई किट बनाने वाला देश बन गया है।
  • आज हर रोज 5 लाख से ज्यादा पीपीई किट देश में बन रहे हैं।
  • देश में पहले एन-95 मास्क बाहर से आते थे, आज तीन लाख से ज्यादा देश में बनते हैं।
  • पहले वेंटिलेटर बाहर से आते थे, अब देश में 3 लाख से ज्यादा सालाना देश में बनाने की क्षमता विकसित हो चुकी है।
  • यही कारण है कि आज लोगों का जीवन बच रहा है और देश जो पहले आयात करता था अब उनका निर्यातक बन गया है।
  • इतने कम समय में ऐसा इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करना चुनौती रही है।
  • जितने कम समय में हमारे पैरामेडिक्स को कोरोना से लड़ने के लिए ट्रेन किया गया वो भी अभूत्पूर्व है। आज दुनिया भारत के प्रयास से अचंभित है।
  • कोरोना के खिलाफ लड़ाई में आज हम उस स्थिति में आ पहुंचे हैं जहां हमारे पास किसी चीज की कमी नहीं है।
  • अब हमें गांव, जिलास्तर पर मैनेजमेंट करना है। ताकि गांवों में कोरोना से लड़ाई कमजोर न पड़े।
  • हमारे कोरोना योद्धा किसी तरह के कोरोना योद्धा थकान का शिकार न हो, इसके लिए रिटायर साथी जो इसमें मदद करना चाहते हैं वो आगे आ सकते हैं।
  • आने वाले समय में त्योहार आने वाले हैं, संक्रमण रोकने के लिए हमें सावधानी बरतनी होगी।
  • प्रधानमंत्री जन कल्याण योजना का लाभ समय पर गरीबों तक पहुंचे ये सुनिश्चित करना है।
  • हमारे वैज्ञानिक जब तक वैक्सीन नहीं बना लेते तब तक मास्क, दो गज की दूरी और हैंड सैनिटाइजेशन हमारा एक मात्र हथियार है। हमें खुद भी बचना है और छोटे-बड़े सभी को बचाना है। हमें पूरा विश्वास है कि कोरोना के खिलाफ ये लड़ाई हम लड़ेंगे भी और जीतेंगे भी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें