गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान परिषद एससीईआरटी की ओर से दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 18 अप्रैल को जिले के सभी स्कूलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित होगा। इस संंबंध में जिला शिक्षा अधिकारी, डाइट प्राचार्यों और विद्यालय प्रमुखों को पत्र भेजा गया है। निर्देशों के अनुसार स्कूलों की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को दहेज न लेने और न देने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही सामाजिक प्रभावों के बारे में जागरूक किया जाएगा। संवाद