फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एआई सेग नामक प्लेटफॉर्म लॉन्च, डॉक्टरों को अब एक सवाल पर मिलेगी मरीज की पूरी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली के एक निजी अस्पताल ने स्वास्थ्य सेवाओं को और आधुनिक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए स्मार्ट एनालिटिक्स एंड गाइडेंस इंजन (एआई सेग) नामक कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है। अस्पताल का दावा है कि यह एशिया का अपनी तरह का पहला एकीकृत संवादात्मक (कन्वर्सेशनल) एनालिटिक्स प्लेटफॉर्म है, जो अस्पताल के 14 क्लीनिकल, ऑपरेशनल और गुणवत्ता संबंधी मॉड्यूल को एक साथ जोड़ता है। इस प्लेटफॉर्म की मदद से डॉक्टर, नर्स, लैब कर्मी और अस्पताल के अधिकारी सामान्य भाषा में सवाल पूछकर मरीज या अस्पताल से जुड़ी जरूरी जानकारी तुरंत प्राप्त कर सकेंगे। इससे अलग-अलग रिपोर्ट या कई सिस्टम देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी और निर्णय लेने में समय बचेगा। अस्पताल के प्रबंध निदेशक विभु तलवार ने कहा कि इस तकनीक का उद्देश्य डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन का समय बचाना है, ताकि वे रिपोर्ट खोजने के बजाय मरीजों के इलाज पर अधिक ध्यान दे सकें। उन्होंने कहा कि यह अस्पताल की डिजिटल हेल्थ यात्रा में एक अहम कदम है। इससे मरीजों की सुरक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा मिलेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें