फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 108 पौधे लगाए, सवा लाख पेड़ लगाने का संकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। गीता कॉलोनी स्थित दशमेश घाट ठोकर नंबर-14 श्मशान घाट परिसर में रविवार निजी संस्था की ओर से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर बाबा हरिदास महाराज के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में 108 पौधे लगाए गए। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए सवा लाख पेड़ लगाने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. अनिल गोयल मुख्य रूप से मौजूद रहे। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम अभियान ने देशभर में पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने का काम किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली को हरा-भरा और प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए लोगों को भी आगे आकर पौधारोपण अभियान में भाग लेना चाहिए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें