नई दिल्ली। वन महोत्सव 2025 के तहत शनिवार को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में पीबीजी ग्राउंड रिज में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर न्यायमूर्ति गिरीश कठपालिया, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और पूर्व अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी समेत अन्य मौजूद रहे। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि इनकी मौजूदगी ने साबित कर दिया कि वन महोत्सव 2025 वास्तव में एक जन आंदोलन बन चुका है। इन पौधों को लगाकर उन्होंने यह संदेश दिया कि जैसे मां हमें जीवन देती है, वैसे ही पेड़ पृथ्वी को जीवन देते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से इस साल 70 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य जरूर पूरा होगा। संवाद