फरीदाबाद। शहर के सेक्टर-29 स्थित हरमन माइनर स्कूल में विभिन्न छात्र-छात्राएं आज पौधरोपण अभियान के तहत स्कूल में पौधे लगाएंगे। शनिवार को विद्यालय की ओर से पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई थी। जहां पर स्कूल कैंपस में फलदार, फूलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया था। इसी प्रकार रविवार के अवकाश के बाद आज फिर से स्कूल में पौधे लगाए जाएंगे। कार्यक्रम में पूर्व पैरा कमांडो एवं स्कूल खेल प्रशिक्षक मांगेराम छाबड़ी प्रधानाचार्य देबोलीना चौधरी, मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़, शैक्षणिक संयोजक रेणुका भट्ट मौजूद होंगे। संवाद