फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुले ने शिक्षा को बनाया सामाजिक बदलाव का माध्यम : हर्ष मल्होत्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
जातिगत भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ जीवनभर किया संघर्ष
विज्ञापन

महिलाओं और वंचितों को शिक्षित-सशक्त बनाने के उनके विचार आज भी प्रासंगिक


नई दिल्ली। जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ लड़ाई में महात्मा ज्योतिबा फुले ने शिक्षा को सबसे बड़ा हथियार बनाया। उन्होंने महिलाओं और वंचित वर्गों को शिक्षित कर समाज की मुख्यधारा में लाने के लिए जीवनभर संघर्ष किया। ये बात दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने शनिवार को महात्मा ज्योतिबा फुले की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम में कही। प्रदेश कार्यालय में मल्होत्रा ने कहा कि फुले का पूरा जीवन सामाजिक भेदभाव मिटाने और वंचित वर्गों को सम्मान एवं अधिकार दिलाने के लिए समर्पित रहा। उनके विचार आज भी समानता, सामाजिक समरसता और न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं। उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और दिल्ली की भाजपा सरकार महात्मा फुले के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक शिक्षा, सम्मान और अवसर पहुंचाने के लिए संकल्पित है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष विजय सोलंकी, कौशल मिश्रा, संतोष पाल और पार्टी के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें