नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पीएचडी कार्यक्रमों में दाखिला को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। विश्वविद्यालय ने नेट(यूजीसी-सीएसआईआर)/जेआरएफ/गेट के आधार पर दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार 16 अक्तूबर तक आवेदन कर सकेंगे। इसके लिए जेएनयू की दाखिला वेबसाइट https://jnuee.jnu.ac.in लिंक पर जाकर आवेदन करना होगा। ब्यूरो