Petrol-Diesel Excise Duty Cut: महंगाई की मार झेल रही देश की जनता को केंद्र सरकार ने राहत दी है। पेट्रोल और डीजल पर केंद्रीय उत्पाद शुल्क (एक्साइज ड्यूटी) घटाने का सरकार ने एलान कर दिया है। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी आठ और डीजल पर छह रुपये कम कर दी है। इस कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपये के बजाय 95.91 रुपये और डीजल 96.67 रुपये की जगह 89.67 रुपये लीटर हो जाएगा।