फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स के बाद अब सफदरजंग में सुविधा: जल्द शुरू होगा पेट सीटी स्कैन, कैंसर मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

Thu, 31 Jul 2025 10:59 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो,  नई दिल्ली

सार

सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में पेट-सीटी स्कैन मशीन का ट्रायल शुरू हो गया है। बाद में नियमित सेवा उपलब्ध होगी। इससे कैंसर मरीजों को आर्थिक और समय की बचत के साथ बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एम्स के बाद अब दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में भी पेट- सीटी स्कैन (पॉजिट्रॉन एमिशन टोमोग्राफी - सीटी स्कैन) मशीन की सुविधा जल्द शुरू होगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मशीन का ट्रायल सफलतापूर्वक शुरू हो चुका है। आने वाले दिनों में यह सेवा नियमित रूप से मरीजों को उपलब्ध कराई जाएगी। शुरुआत में 40 मरीजों की जांच की जा चुकी है।

विज्ञापन


इस सेवा के शुरू होने से कैंसर सहित अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में दिल्ली के एम्स, दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान सहित केवल पांच अस्पतालों में ही पेट-स्कैन की सुविधा उपलब्ध है।

दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में न्यूक्लियर मेडिसिन के डॉक्टर नहीं होने से वहां की मशीन बंद पड़ी है, जबकि आर्मी अस्पताल में सामान्य मरीजों का इलाज नहीं होता।  वहीं निजी अस्पताल में इसकी फीस काफी अधिक है।
विज्ञापन


अस्पताल प्रशासन कि माने तो आने वाले दिनों में मशीन की सुविधा बढ़ाई जाएगी। इस सुविधा के शुरू होने के बाद सफदरजंग अस्पताल में मरीजों को आर्थिक राहत मिलेगी, बल्कि जांच के लिए लंबी प्रतीक्षा से भी मुक्ति मिलेगी। फिलहाल जांच शुल्क तय करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही नियमित सेवा शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें